Aayudh

Categories

मध्य प्रदेश में 474 पदों पर सीधी भर्ती, 7 जनवरी तक करें आवेदन

MP Government Jobs

Highlights

  • मध्य प्रदेश में 474 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 7 जनवरी 2026 तक।
  • मेडिकल, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों के पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा से।
  • आयु सीमा 18-40 वर्ष, आवेदन शुल्क सामान्य: 500 रुपये, SC/ST/OBC: 250 रुपये।

MP Government Jobs: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य के मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य संस्थान, निगम और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्वास्थ्य और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा अवसर है।

आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। सभी पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

READ MORE: एमपी कांग्रेस की अह बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज

भर्ती में शामिल प्रमुख पद हैं:

  • मेडिकल सोशल वर्कर
  • फिजियोथेरेपिस्ट
  • क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट
  • लैब टेक्नीशियन
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर
  • सहायक अस्पताल प्रबंधक
  • ट्यूटर
  • असिस्टेंट प्रोफेसर

योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है, जैसे स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट या संबंधित डिप्लोमा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।

आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और SC/ST/OBC वर्ग के लिए 250 रुपये है। उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर जैसे पदों पर अच्छी सैलरी और स्थायी नौकरी मिल सकती है, जबकि लैब टेक्नीशियन और फिजियोथेरेपिस्ट जैसे पदों की मांग लगातार बढ़ रही है।

READ MORE: महाकाल की कृपा बरसी! साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; दान से 108 करोड़ रुपए आए और 13 करोड़ के आभूषण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *