Highlgihts
- वित्त विभाग की वेबसाइट होगी AI आधारित, स्मार्ट चैटबॉट से तुरंत मिलेगी जानकारी
- टीए-डीए, भत्ते, सर्कुलर, बजट और नियम अब एक क्लिक पर उपलब्ध
MP Finance Department: मध्यप्रदेश सरकार डिजिटल सुधार की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में अब वित्त विभाग की वेबसाइट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित बनाया जा रहा है। इस नई व्यवस्था से कर्मचारियों और आम लोगों को वित्तीय नियमों से जुड़ी जानकारी तुरंत मिल सकेगी।
स्मार्ट चैट-बोर्ड की शुरुआत
वित्त विभाग ने AI आधारित स्मार्ट चैट-बोर्ड सिस्टम शुरू किया है। इसके जरिए कर्मचारी भत्तों, टीए-डीए, सर्कुलर, बजट और नियमों से जुड़े सवालों के जवाब तुरंत पा सकेंगे। अब जानकारी के लिए फाइलें या दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी; सोने में भी रिकोर्ड तेजी 1 लाख 37 हजार के पार
एक क्लिक पर बजट और नियम
नई AI वेबसाइट पर बजट, वित्तीय नियम और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगी। इससे कामकाज में तेजी आएगी और नियमों की जटिलता भी कम होगी। अधिकारियों के फैसले लेने की प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा तेज हो सकेगी।
रोलिंग बजट की तैयारी शुरू
वित्त विभाग ने 2026-27 से 2028-29 तक के रोलिंग बजट की तैयारी भी शुरू कर दी है। नए डिजिटल सिस्टम की मदद से बजट निर्माण, निगरानी और योजना प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाएगा।
काम होगा आसान, सिस्टम होगा तेज
सरकार का कहना है कि AI आधारित वेबसाइट से कर्मचारियों और अधिकारियों दोनों को फायदा मिलेगा। जानकारी जल्दी मिलने से समय बचेगा और वित्त विभाग का पूरा सिस्टम ज्यादा स्मार्ट और सरल बन सकेगा।
READ MORE: MP में शीतलहर का कहर: मंदसौर 2.5° के साथ सबसे ठंडा, भोपाल में 4.8°, कोहरे से ट्रेनें लेट