Aayudh

Categories

MP Cough Syrup Case: जहरीले कफ सिरप से 17 बच्चों की मौत; अब सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग, जनहित याचिका दायर

MP Cough Syrup Case

MP Cough Syrup Case: मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में अब तक 17 बच्चों की जान जा चुकी है। हाल ही में छिंदवाड़ा की डेढ़ साल की बच्ची की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हुई, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

इस पूरे प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने जनहित याचिका (PIL) दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करें। याचिका में यह भी कहा गया है कि जहरीले सिरप के निर्माण, परीक्षण, वितरण और निगरानी से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर सस्पेंड किया है। साथ ही ड्रग विभाग के कई अधिकारियों को निलंबित किया गया है। हालांकि अब पीड़ित परिवारों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि सिर्फ राज्यस्तरीय जांच काफी नहीं है और सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच जरूरी है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका पर जल्द सुनवाई होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि क्या अदालत इस गंभीर मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी देती है या नहीं।

MP में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत पर अब सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग, वकील ने दायर की जनहित याचिका, क्या मिलेगा इंसाफ?

READ MORE:  भारत से हार के बाद सिदरा अमीन ने  किया था ये काम, ICC ने सुनाया सख्त फैसला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *