MP Congress PC : मध्य प्रदेश। भोपाल में कांग्रेस ने चुनावी खेल का बड़ा पर्दाफाश किया है। कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि बीजेपी, उसके बीएलए/बीएलए-2 और अधिकारियों की मिलीभगत से मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने लाइव कॉल से प्रमाणित किया कि एक ही व्यक्ति 50-100 फर्जी आपत्तियां लगा रहा है। यह व्यक्ति खुद बीजेपी के लिए काम करने की बात कबूल करता है।
कांग्रेस का कहना है कि अल्पसंख्यक, एससी-एसटी और उनके समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह साजिश फॉर्म-7 और बीएलए-2 के दुरुपयोग से चल रही है। अमित शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर गड़बड़ी नहीं रुकी तो एफआईआर दर्ज कराएंगे। यह खुलासा चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल है।
बीएलए-2 का दुरुपयोग
अमित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाइव कॉल से दिखाया कि बीएलए/बीएलए-2 का कैसे दुरुपयोग हो रहा है। कॉल में व्यक्ति ने माना कि वह बीजेपी के लिए काम कर रहा है। शिकायतकर्ता को आपत्ति की पूरी जानकारी नहीं होती। जिनका नाम कट रहा है, उन्हें कोई सूचना नहीं दी जाती।
निशाने पर अल्पसंख्यक और SC-ST
कांग्रेस ने कहा कि एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और उनके समर्थकों को विशेष रूप से टारगेट किया जा रहा है। यह पूर्व नियोजित साजिश है। चुनाव आयोग की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है।
चुनाव आयोग पर सवाल
अमित शर्मा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रश्नचिह्न पहले से था, अब और गहरा हो गया है। कांग्रेस ने जिला कलेक्टरों और निर्वाचन अधिकारियों को चेतावनी दी है।
24 घंटे का अल्टीमेटम
कांग्रेस ने कहा कि अगर जिला कलेक्टर फर्जी प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाते, तो 24 घंटे में बीएलए/बीएलए-2 और शामिल व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराएंगे। सभी फर्जी फॉर्म-7 निरस्त करने की मांग की है।