Aayudh

Categories

MP Congress Holds Fast: BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है, लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान – जीतू पटवारी

MP Congress Holds Fast

Highlights

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान को लेकर भोपाल में कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जीतू पटवारी ने BJP पर साधा निशाना।
  • पटवारी का आरोप-हिंदुत्व की राजनीति करने वाली BJP धर्म गुरुओं और सनातन परंपराओं का अपमान कर रही है।
  • करप्शन, तराना हिंसा और पानी संकट को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

MP Congress Holds Fast: राजधानी भोपाल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कथित अपमान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए रोशनपुरा चौराहे पर एक दिवसीय उपवास किया।

कांग्रेस नेताओं का एकदिवसीय उपवास

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास किया। कांग्रेस का आरोप है कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाली बीजेपी लगातार सनातन परंपराओं और धर्म गुरुओं का अपमान कर रही है।

पटवारी का तीखा हमला

जीतू पटवारी ने कहा कि शंकराचार्य जी सनातन धर्म की सबसे बड़ी विरासत हैं। उनसे प्रमाण पत्र मांगना, गंगा स्नान से रोकने की कोशिश करना और बटुकों की शिखा खींचना अक्षम्य अपराध है। उन्होंने कहा कि इस पाप की सजा दोषियों को जरूर मिलेगी।

READ MORE: लाड़ली बहनों के प्रदेश से गायब हुई 54 हजार से ज्यादा लड़कियां; 5 साल के आकड़ो से हुआ चौकानें वाला खुलासा…

BJP का पलटवार

बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राम और सनातन का विरोध किया है। अब वह पाखंड कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सख्त है और हिंसा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

करप्शन और कानून व्यवस्था पर आरोप

पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में करप्शन जड़ों तक फैल चुका है। एक भी ऐसा सरकारी दफ्तर नहीं जहां बिना भ्रष्टाचार काम होता हो। तराना हिंसा को उन्होंने प्रशासन की विफलता बताया।

पानी संकट पर आंदोलन की चेतावनी

महू और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर पटवारी ने कहा कि लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। कांग्रेस जल्द इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी।

READ MORE: प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा; भागीरथपुरा में शव सड़क पर रखकर परिजन कर रहे विरोध प्रदर्शन, अब तक 27 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *