Aayudh

MP Cabinet Meeting : कैबिनेट मीटिंग में सीएम मोहन यादव ने कई बड़े फैसले लिए…पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट

भोपाल। मंगलवार (18 फरवरी) को मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर फैसले लिए गए। आपको बता दें कि 24-25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में देश-विदेश के कई उद्योगपति शामिल होने वाले हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे।

समिट में निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने 21 नीतियों में बदलाव किए हैं।

MP Cabinet Meeting के महत्वपूर्ण बिंदु

  1. राज्य सरकार ने अनेक उद्योग नीतियों को स्वीकृति दी है। निवेशकों को नई नीतियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करेंगी। निश्चित ही इनसे प्रदेश में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे।
  2. केन-बेतवा और पार्वती – कालीसिंध – चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं की स्वीकृति के बाद मध्यप्रदेश तीसरी बड़ी नदी जोड़ो परियोजना से लाभान्वित होगा। यह परियोजना ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना होगी, जिससे महाराष्ट्र राज्य भी लाभान्वित होगा।
  3. ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना एक अनूठी परियोजना होगी जो पृथ्वी के गर्भ में जल भंडारण का कार्य भी करेगी। इस परियोजना से जल स्तर ऊपर आएगा। मध्यप्रदेश के खण्डवा और बुरहानपुर जिलों के सवा लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का विस्तार होगा। परियोजना के संबंध में शीघ्र ही महाराष्ट्र के साथ MOU किया जाएगा।
  4. मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 82 पदक प्राप्त किए हैं। यह एक विशेष उपलब्धि है। प्रदेश सरकार ने खेलों के विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं। खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
  5. महाशिवरात्रि से विक्रमोत्सव प्रारंभ होगा। इस वर्ष भी जल गंगा अभियान संचालित किया जाएगा।

Read More : MP में जमीनों का डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार, CM Mohan Yadav ने शुरू किया ‘सिटी सर्वे प्रोग्राम’

Watch : https://youtu.be/dYfsxLxL0Lg?si=hlK54Eb_WQ62nUg2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *