भोपाल। मंगलवार को मध्य प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए। प्रदेश में नौजवानों के रोजगार हेतु, कई सारी पॉलिसीज में बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री कुछ दिनों पहले ही विदेश के दौरे पर गए थे। विदेश के उद्योगपतियों ने भी मध्य प्रदेश में इन्वेस्ट करने की बात कही है, ताकि प्रदेश में युवाओं को नौकरी के नए अवसर दिए जा सकें।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी जानकारी
मंगलवार को CM Mohan Yadav की अध्यक्षता में MP की कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समेत अलग-अलग विभागों के मंत्री मौजूद थे। मीटिंग में कई विषयों पर फैसले लिए गए। मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के इस साल की बैठक ऐतिहासिक रही है। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी सारी पॉलिसी एक साथ आई है, जो निवेश को आकर्षित करती हैं।
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि प्रदेश में नौजवानों के रोजगार के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं।
MP Cabinet Meeting के मुख्य बिंदु
- एयरोस्पेस और रक्षा में किया जाएगा निवेश, इसके लिए नीतियां बनाई जाएंगी।
- 20 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार मिले इसके लिए नीतियों में बदलाव किए जाएंगे।
- प्रदेश में टेक्सटाइल, परिवहन, फुटवियर, खिलौना उद्योग को स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- कृषि क्षेत्र में लोगों की आय बढ़े इसलिए सब्सिडी दी जाएगी।
- बायो टेक्नोलॉजी और रिसर्च के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा।
- उद्योगों के लिए सहायता राशि में वृद्धि की गई , 150 करोड़ से बढ़कर 200 हुई।
Read more : फ्रांस में गूंजी PM Modi की आवाज – क्या भारत AI की दुनिया में गेम चेंजर बनने को तैयार?