Aayudh

Categories

MP Board Result: 24 अप्रैल शाम 4 बजे जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

MP Board Result

MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थी एमपी बोर्ड वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। पहले MP Board Result 15 अप्रैल को जारी किया जाना था लेकिन कुछ कारणों के चलते तारिख को आगे बढ़ा दिया गया था।

जिसके बाद सभी विद्यार्थीयों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। आज 24 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच गए हैं। जल्द ही अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस साल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कराई गई इस परीक्षा में साढ़े 17 लाख विद्यार्थीयों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। एमपी बोर्ड 2023-24 सत्र की परीक्षा में 9,92101 छात्र और 7,48238 छाक्षाएं शामिल हुई थी। इस प्रदेश में कुल 7501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 2022-23 सत्र की परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया गया था लेकिन साल 2023-24 के सत्र की रिजल्ट लोकसभा चुनाव के चलते अप्रैल में ही घोषित किया जा रहा है।

MP Board Result: ऐसे देखें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर 10वीं रिजल्ट 2024 /12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
अब रोल नंबर, जन्मतिथि आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें.
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
इसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते है। रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- जल्द ही जारी किया जाएगा mp board का रिजल्ट, इन विषयों पर मिलेगा बोनस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *