Aayudh

Categories

MP Assembly Special Session: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में हंगामा; कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी

MP Assembly Special Session

MP Assembly Special Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में मनरेगा योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी की नाम से चल रही योजनाओं को बदलकर उनके विचारों का अपमान कर रही है। कांग्रेस का कहना था कि सरकार गांधी जी की पदचिन्हों पर चलने की बात तो करती है, लेकिन उनके नाम से संचालित योजनाओं को बदल रही है, यह गांधी उपासक न होने का प्रमाण है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसी योजनाओं के नाम बदलने पर उनका विरोध नहीं था, लेकिन यदि महात्मा गांधी की नाम से चल रही योजनाओं को बदला गया, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

READ MORE: भोपाल में आज से शुरू होगा 11वां अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेला, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

भाजपा ने कांग्रेस के विरोध पर पलटवार किया। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी है और सोनिया गांधी के चक्कर में भगवान राम का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इस देश में राम के खिलाफ जो भी गया, उसकी राजनीति खत्म हो गई, चाहे वह रावण हो या कांग्रेस। शर्मा ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के दिल और मन में गांधी जी बसे हैं और भाजपा उनके विचारों को आधार बनाकर काम कर रही है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का भी हवाला दिया।

सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस ने इसे दोहरी नीति बताते हुए गांधी जी का अपमान बताया, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर राम विरोधी होने का आरोप लगाया। कार्यवाही के दौरान सदन में शोरगुल और प्रदर्शन के कारण चर्चा प्रभावित हुई।

READ MORE: कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, राहुल सोनिया से जुड़े प्रदर्शन के तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *