Aayudh

Categories

MP Assembly Budget Session: MP विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से होगा शुरू; 19 दिन का तक चलेगा…

MP Assembly Budget Session

Highlights

  • मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक 19 दिन चलेगा, कुल 12 बैठकें होंगी।
  • मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश होगा, महिलाओं और युवाओं के लिए नई योजनाओं का प्रावधान संभव।
  • सत्र में विपक्ष कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और एंबुलेंस सेवाओं पर सरकार को घेरने की तैयारी में।

MP Assembly Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का आगामी बजट सत्र 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। इस बार का सत्र 19 दिन का होगा, जिसमें कुल 12 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल अभिभाषण देंगे और सरकार की उपलब्धियां सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।

बजट पेश होगा

16 से 20 फरवरी के बीच मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश होगा। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में रखेंगे। इस बार महिलाओं और युवाओं के लिए कई नई योजनाओं का बजट में प्रावधान होने की संभावना है, जिसमें ‘लाडली बहना योजना’ के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल हो सकता है।

READ MORE: एलन मस्क का AI Grok अब नहीं बनाएगा अश्लील कंटेंट; Deepfake तस्वीर बनाने वालो को मिलेगी ये सजा 

बैठकों और अवकाश का शेड्यूल

सत्र के दौरान 21, 22, 28 फरवरी और 1, 2, 3, 4 मार्च को बैठकें नहीं होंगी। 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च को दोपहर 1.30 बजे से अशासकीय कार्य होंगे।

स्थगन प्रस्ताव और अन्य जानकारी

अशासकीय विधेयक और संकल्प की सूचनाएं 4 और 5 फरवरी तक ली जाएंगी। स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण और नियम 267-क के तहत सूचनाएं 10 फरवरी से कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक ली जाएंगी।

सत्र में विपक्ष सरकार से कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और एंबुलेंस सेवाओं जैसी समस्याओं पर जवाब मांगेगा। यह सत्र राजनीतिक रूप से गहमागहमी भरा रहने की उम्मीद है।

READ MORE: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ममता बनर्जी एजेंसी की कार्यवाही में नहीं दे सकती दखल, ED के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *