Aayudh

Categories

Monalisa Marriage : वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, डायरेक्टर को सिर तन से जुदा की धमकी

Monalisa Marriage

Monalisa Marriage : नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आई मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी और शादी से जुड़ा विवाद है। मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ केरल पहुंचीं और वहां पुलिस से सुरक्षा की मांग की।

केरल के थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा

मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ थंपनूर पुलिस स्टेशन (Thampanoor Police Station) पहुंचीं, जहां उन्होंने सुरक्षा की मांग की। जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।

पुलिस को दिए बयान में मोनालिसा ने कहा कि अलग-अलग धर्म से होने के कारण उनके परिवार की ओर से इस रिश्ते का विरोध किया जा रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उनका आरोप है कि परिवार की नाराजगी और धमकियों की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा।

IPL Tickets Price 2026 : 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच, जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट

बालिग होने पर पुलिस ने दी अनुमति

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे सामाजिक और पारिवारिक दबाव से दूर सुरक्षित रहने के लिए केरल आए हैं। जांच के दौरान दस्तावेजों में मोनालिसा बालिग पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया।

कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी गई ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रुद्राक्ष माला बेचते समय हुई थीं वायरल

मोनालिसा मूल रूप से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं। साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और माला बेच रही थीं। उसी दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए थे।

Parliament Session 2026 : अविश्वास प्रस्ताव खारिज, स्पीकर ओम बिरला बोले- नियम से परे किसी को बोलने का अधिकार नही

वायरल होने के बाद मोनालिसा को कई इंटरव्यू और मॉडलिंग के प्रस्ताव मिलने लगे। बाद में उन्हें फिल्म में अभिनय का मौका भी मिला। बताया जाता है कि वह ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ नाम की फिल्म में काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं।

‘सर तन से जुदा’ की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा और फरमान खान ने केरल में कोर्ट मैरिज की है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस रिश्ते पर सवाल उठाए और इसे “लव जिहाद” (Love Jihad) बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर सर तन से जुदा करने की धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, ‘मुझे सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। PFI ने जाल बनाकर मोनालिसा का केरल में लव जिहाद कराया।’

Share Market Today : शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, सेंसेक्स 960 अंक से ज्यादा टूटा

सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

मोनालिसा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे दो बालिग लोगों का निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विवाद के रूप में देख रहे हैं।

फिलहाल पुलिस की ओर से कहा गया है कि दोनों बालिग हैं और कानून के अनुसार उन्हें अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है। वहीं पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बहस जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *