Mohsin Naqvi Trophy Controversy: एशिया कप 2025 जीतने के बाद भी टीम इंडिया को अब तक ट्रॉफी और मेडल नहीं मिले हैं। इसकी वजह बने हैं एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी, जो फाइनल के बाद ट्रॉफी अपने साथ होटल ले गए थे।
अब नकवी ने ट्रॉफी और मेडल देने के लिए हामी भर दी है, लेकिन साथ में अजीब शर्त भी रख दी है। उन्होंने आयोजकों से कहा है कि भारतीय टीम को ट्रॉफी तभी मिलेगी, जब एक कार्यक्रम आयोजित हो और वह खुद अपने हाथों से टीम को ट्रॉफी और मेडल सौंपें।
भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए ऐसा कार्यक्रम होना लगभग नामुमकिन है। भारतीय टीम ने फाइनल जीतने के बाद नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिस पर नकवी ने मैदान से ट्रॉफी लेकर निकल जाने का फैसला किया।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा कि नकवी को ट्रॉफी अपने पास रखने का कोई हक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ट्रॉफी जल्द नहीं सौंपी गई, तो मामला ICC तक पहुंचाया जाएगा।
READ MORE: आरबीआई का बड़ा फैसला; नहीं सस्ती होंगी आपकी लोन की EMI, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं