Miss Universe 2025 Winner: मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज (Fatima Bosch Fernandez) ने Miss Universe 2025 का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में भारत की मणिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) ने भी हिस्सा लिया, लेकिन वह टॉप-30 तक ही पहुंच सकी और टॉप-12 में जगह नहीं बना पाईं। मणिका की उम्र सिर्फ 22 साल है, और उन्होंने पूरे देश का गर्व बढ़ाया।
फातिमा बोश वही हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स थाइलैंड के डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल के खिलाफ सैश सेरेमनी में आवाज उठाई थी, जब उन्हें अपमानित किया गया था। इस घटना के बाद सभी प्रतियोगियों ने सेरेमनी छोड़ दी थी।
मिस मेक्सिको फातिमा से एक सवाल पूछा गया था कि 2025 में महिलाओं के लिए क्या चुनौतियां हैं और मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद वह महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान कैसे बनाएंगी।
भारत को अब तक तीन मिस यूनिवर्स विजेता मिले हैं – सुष्मिता सेन (1994), लारा दत्ता (2000) और हरनाज संधू (2021)।