Mirzapur Train Incident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जब चोपन से आई पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ श्रद्धालु ट्रेन से उतरकर ट्रैक की दूसरी ओर जाने लगे। उसी समय तेज रफ्तार से कालका एक्सप्रेस वहां से गुजरी और श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में कई शवों के टुकड़े बिखर गए, जिन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से एकत्र किया।
फिलहाल रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।
READ MORE: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में भारतवंशी जोहरान ममदानी आगे, ट्रंप ने दी फंडिंग काटने की धमकी