Mika Singh: मशहूर सिंगर मीका सिंह रविवार रात भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने डीबी सिटी मॉल के स्टूडियो X O में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। शो के बाद सोमवार को मीका सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने मीका सिंह का शॉल और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की।
VIDEO | Bhopal: Singer Mika Singh meets Madhya Pradesh CM Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) and lauds the state government’s efforts against drugs and alcohol addiction.#MadhyaPradesh #MikaSingh
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2025
(Full video available on PTI videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xFol7eR9GX
मीका सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार के नशामुक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री मोहन यादव अच्छा काम कर रहे हैं। मैं भी इसमें जुड़ना चाहता हूं। युवाओं से कहना चाहता हूं कि नशे की लत छोड़कर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।”
गायक ने यह भी बताया कि उन्हें खुशी है कि राज्य सरकार ने 21 जगहों पर शराबबंदी लागू की है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए बड़ी पहल है।
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद
हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान मीका सिंह ने लोगों की मदद भी की थी। उन्होंने राहत सामग्री भेजी और पीड़ितों की हर संभव सहायता की।
भोपाल में मीका का धमाल
भोपाल में मीका सिंह ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने पेश किए। दमा दम मस्त कलंदर से शुरुआत करते ही माहौल रंगीन हो गया। इसके बाद जब मीका ने सावन में लग गई आग और लैला तेरी ले लेगी गाया, तो पूरा हॉल तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। उनके गानों पर लोग झूमते और नाचते नजर आए।
भीड़ ने मीका के गानों पर देर रात तक डांस किया। उन्होंने भोपाल न सोया सारी रात गाकर दर्शकों से खास कनेक्शन बनाया। पार्टी का माहौल इतना जोशीला था कि यह म्यूजिक नाइट मिनी फेस्टिवल में बदल गई।