MI VS CSK : युवा गेंदवाज ने किया कमाल…Auto Driver का बेटा, Dhoni भी फैन

Vignesh Puthur : रविवार (23 मार्च 2025) को हुए MI VS CSK के मैच ने सबका दिल जीत लिया। मुंबई इंडियंस के नए गेंदबाज़ ने अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों का विकेट लिया। इस 24 साल के युवा गेंदवाज के हौसलों को देखकर MS Dhoni भी खुद को नहीं रोक पाए। इस गेंदवाज ने अपने MI के डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदार्शन किया।

युवा गेंदवाज के हौसले और मेहनत ने स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच के बाद उनसे मिलते नजर आए।

MI VS CSK के मैच में 3 विकेट लिए

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के ओपनिंग मुकाबले में ही CSK के खिलाफ एक 24 वर्ष के गेंदवाज विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतरा। अपने डेब्यू मैच में ही विग्नेश ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने CSK के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को दांत खट्टे कर दिए। MI VS CSK के इस मैच के दौरान उन्होंने पहले ही ओवर में CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया।

दूसरे ओवर में उनकी गेंद के शिकार हुए चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे, जिन्हें उन्होंने लॉन्ग ऑन पर कैच करवा दिया। उनके विकेट लेने का सिलसिला तीसरे ओवर में भी जारी रहा। इस ओवर में उन्होंने ऐसी गेंद फेंकी कि वो सीधा दीपक हड्डा के बल्ले से लगकर फील्डर के हाथों में चली गई। इस दौरान विग्नेश ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

MI VS CSK

कौन हैं Vignesh Puthur ?

Vignesh Puthur 24 वर्षीय एक चाइनामैन स्पिन गेंदवाज हैं। ‘चाइनामैन’ गेंदबाज़ का मतलब है, बाएं हाथ का एक ऐसा स्पिनर जो कलाई के बजाय उंगलियों से गेंद को घुमाता है। चाइनामैन गेंदबाज की गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की ओर घूमती है, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर की ओर घूमती है।

विग्नेश पुथुर केरल के मालापुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने 24 वर्ष की उम्र में ही बड़े-बड़े बल्लेबाजजों के विकेट लिए। विग्नेश के पीता एक ऑटो रिक्शा चालक हैं। पुथुर ने IPL तक पहुंचने के लिए कई कठिनाइयों और चुनातियों का समाना किया है। स्पिनर विग्नेश पुथुर ने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने केरल क्रिकेट लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

MI VS CSK

IPL 2025 के लिए कैसे हुआ चयन ?

विनेश पुथुर ने अभी तक घरेलु क्रिकेट मैच में केरल के लिए ही खेला है। वह केरल क्रिकेट लीग के पहले सेशन में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा थे। इस बार मुंबई इंडियंस ने उनके टैलेंट को पहचान कर, उन्हें यह मौका दिया। केरल क्रिकेट लीग के दौरान मुंबई के टैलेंट स्काउट की नजर उनपर पड़ी थी।

मुंबई के टैलेंट स्काउट ने बाद में विग्नेश से संपर्क किया, इस दौरान उन्हें अनुभव हासिल करने के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजा गया। उन्हें टी-20 लीग के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजा गया था। यहाँ उन्हें नेट बॉलर के तौर पर भेजा गया था। इस दौरान उनकी मुलाकात एमआई केप टाउन के कप्तान राशिद खान से हुई। पुथुर ने राशिद से दक्षिण अफ्रीका में स्पिन की कला सीखी।

दक्षिण अफ्रीका से वापस आने के बाद विग्नेश पुथुर डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में भी रिलायंस टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान IPL 2025 के लिए उन्हें तैयार किया गया, जो मुंबई इंडियंस के लिए सही साबित हुआ।

MI VS CSK

MI ने इन खिलाड़ियों के भी टैलेंट को पहचान दी

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मुंबई इंडियंस ने किसी प्लेयर की प्रतिभा को पहचानकर उसे मौका दिया। इससे पहले भी MI ने कई खिलाड़ियों को यह मौका दिया है। इस सूची में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, नेहाल वढेरा और तिलक वर्मा जैसे नाम भी शामिल हैं।

ALSO READ : Kunal Kamra Controversy : Eknath Shinde को लेकर Viral हुआ वीडियो…

WATCH : https://youtu.be/PlNfY06h0Go?si=BmmSidIA6df5ONdm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL