Meerut Clash On Eid : ईद के मौके पर जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आपस में भीड़ गए। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग एक दूसरे पर पथराव करते नजर आ रहे हैं।
Meerut Clash : ईद के मौके पर विवाद
सोमवार (31 मार्च, 2025) को मेरठ में एक ही समुदाय के दो लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथरों से भी हमला किया। जानकारी के मुताबिक मारपीट का कारन बच्चों के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है। इस मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल भी हुए हैं। दो पक्षों के लोग मुस्लिम समुदाय के ही थे।
पुलिस ने लिया एक्शन
जब इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली तब पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही हालत को काबू कर लिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर FIR दर्ज़ करवाया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया। मारपीट में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना सिवालखास इलाके बतायी जा रही है।
इस घटना के बाद SP देहात राकेश कुमार ने बताया कि नाजिम और जाहिद नाम के दो व्यक्ति देर शाम बाजार में गए थे, जाहिद की किसी से कहासुनी हुई जिसके बाद नाजिम ने गाली देने से जाहिद को मना किया, आज ईद की नमाज होने के बाद दोनों पक्ष के बीच एक बार फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद पथराव हो गया।
ALSO READ : Bhopal Love Jihad : मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को किया आत्महत्या के लिए मजबूर