सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में संचालित मिशनरी संस्थान सेवा धाम आश्रम का औचक निरीक्षण राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के साथ राज्य बाल आयोग के सदस्यों ने किया । इस दौरान निरीक्षण में इन लोगों को संस्थान के अंदर रखी फ्रिज में बड़ी मात्रा में मांस और शराब की बोतलें मिलने का मामला सामने आया है।

दल में शामिल महिला सदस्य के साथ हुई अभद्रता
दरअसल मंगलवार को राष्ट्रीय बाल आयोग और राज्य बाल आयोग की टीम सेवा धाम आश्रम में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद जांच करने पहुंची थी ।
इस दौरान जांच दल में शामिल राज्य बाल आयोग की सदस्य निवेदिता शर्मा जब जांच कर रही थी तो मिशनरी संस्थान में मौजूद 2 लोग जो कि स्वयं को प्रीस्ट बता रहे थे उन्होंने महिला सदस्य के साथ अभद्रता की और वीडियो बनाने का प्रयास किया जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने इन 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

निरीक्षण के दौरान फ्रिज में मिला मांस और शराब की बोतलें
एक बाल गृह का निरीक्षण करने के लिए दल में शामिल यह सभी सदस्य पहुंचे पाया की एक फ्रिज बड़ी मात्रा में मांस रखा हुआ था तो वहीं एक अन्य कमरे में शराब की 10 बोतलें भी मिली है ।
छात्रावास का नहीं मिला पंजीयन
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मीडिया को बताया कि सेंट फ्रांसिस सेवा धाम आश्रम में किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकार के संस्थान जैसे दिव्यांग मानसिक रूप से कमजोर और बालक बालिका छात्रावास सहित अन्य संचालित हो रहे हैं इसमें बालक छात्रावास के पंजीयन की जानकारी नहीं मिली । इस दौरान राज्य बाल आयोग के सदस्य ओंकार सिंह भी मौजूद रहे ।