Aayudh

Categories

Mamata Banerjee On SIR: पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विवाद: ममता बोली – जब तक हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरेगा, मैं भी नहीं भरूंगी

Mamata Banerjee On SIR

Mamata Banerjee On SIR: पश्चिम बंगाल में SIR (Summary Revision of Electoral Roll) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर बीएलओ (BLO) गणना फॉर्म लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने फॉर्म भरने से इनकार कर दिया। ममता ने कहा कि जब तक बंगाल का हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरता, वह खुद भी ऐसा नहीं करेंगी।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “बीएलओ प्रभारी कल मेरे निवास पर आए थे और फॉर्म दिए। मैंने कहा कि जब तक राज्य के सभी लोग फॉर्म नहीं भरते, मैं भी नहीं भरूंगी।” ममता ने साथ ही उन खबरों को गलत बताया जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने फॉर्म स्वीकार कर लिया है।

वहीं, शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता के इस कदम को गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश के मुताबिक, किसी भी परिवार के सदस्य को फॉर्म लेना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री ने इनकार किया है, तो यह नियमों के खिलाफ है।

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही SIR प्रक्रिया का विरोध कर रही है। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर इस प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

READ MORE: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की गाड़ी पर गोबर-चप्पल फेंकी, RJD कार्यकर्ताओं पर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *