Aayudh

Categories

Mamata Banerjee: शाह पर भड़की ममता, कहा – सिर्फ बंगाल में घुसपैठिए, तो क्या आपने कराया पहलगाम हमला ?

Mamata Banerjee

Highlights

  • ममता बनर्जी ने अमित शाह पर साधा निशाना, पहलगाम हमले और घुसपैठ पर उठाए सवाल।
  • बीजेपी को शकुनि-दुर्योधन कहकर चुनावी पलटवार किया और SIR घोटाले का आरोप लगाया।
  • ममता ने कहा, “अगर घुसपैठ सिर्फ बंगाल से होती है, तो पहलगाम हमला कैसे हुआ?”

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर जोरदार पलटवार किया। शाह ने आरोप लगाया था कि ममता सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है।

जिसपर पलटवार करते हुए ममता ने कहा, “अगर घुसपैठ सिर्फ बंगाल से होती है, तो पहलगाम में हमला कैसे हुआ? दिल्ली में हुई घटनाओं के पीछे कौन था?” उन्होंने सीधे अमित शाह से सवाल किया कि क्या उन्होंने पहलगाम हमला कराया।

READ MORE: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर आया चीन का रिएक्शन; ट्रेलर देख जताई नाराजगी

बीजेपी को शकुनि-दुर्योधन कहा

साथ ही ममता में मोदी और शाह की तुलना महाभारत के दुशासन और दुर्योधन से की। ममता ने कहा कि चुनाव आते ही ये लोग बंगाल में दिखाई देने लगते हैं। उन्होंने अमित शाह को शकुनि का चेला करार दिया जो जानकारी इकट्ठा करने आया है।

जमीन और रेलवे परियोजनाओं पर विवाद

शाह ने आरोप लगाया था कि ममता सरकार ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दी, इसपर भी ममता ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, पेट्रापोल और अंडाल में जमीन किसने दी? रेलवे परियोजनाएं इसलिए पूरी हुई क्योंकि राज्य सरकार ने जमीन दी थी।

SIR प्रक्रिया पर हमला

ममता ने कहा कि SIR के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के दौरान करीब 60 लोग मर चुके हैं और बुजुर्गो को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। ममता ने इसे AI का इस्तेमाल कर किया गया बड़ा घोटाला बताया।

READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *