Aayudh

Categories

Mamata Banerjee: SIR को लेकर ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोली – अगर वोटर लिस्ट झूठी है तो आपकी सरकार भी झूठी है

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कोलकाता में निकाले गए विरोध मार्च में ममता ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट झूठी है, तो केंद्र की सरकार भी झूठी है।

उन्होंने कहा कि अब लोगों से जन्म प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है, जबकि पहले के समय में घरों में ही डिलीवरी होती थी और किसी को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ती थी। ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल के मतदाताओं के नाम काटकर 2026 के विधानसभा चुनाव में फायदा उठाना चाहती है।

सीएम ने कहा, “अगर एक भी नाम जबरदस्ती काटा गया तो हम भाजपा सरकार को गिरा देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा वोटों के दम पर नहीं, बल्कि नोटों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है।

वहीं, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता के मार्च को “संविधान विरोधी” बताया और कहा कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है, तो वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करें।

READ MORE: इंदौर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, एमआर-9 लिंक रोड के लिए तोड़े गए 140 मकान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *