Aayudh

Categories

Mamata Banerjee: बीजेपी ने बंगाल में मुझे निशाना बनाया, तो पूरे देश में उसकी नींव हिला दूंगी; ममता बनर्जी का बड़ा बयान

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में चल रही SIR प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। बनगांव में रैली करते हुए उन्होंने कहा कि SIR के बहाने लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं और इसकी असली तस्वीर मसौदा जारी होने के बाद दिखाई देगी। ममता ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव का नतीजा भी इसी प्रक्रिया का असर था और विपक्ष वहां बीजेपी की चाल को समझ नहीं पाया।

ममता बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बीजेपी ने बंगाल में उन्हें कमजोर करने की कोशिश की, तो वे पूरे भारत में बीजेपी की नींव हिला देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था नहीं, बल्कि “बीजेपी कमीशन” बन गया है।

READ MORE: सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, कोर्ट में दायर किया केस

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि SIR का उद्देश्य बांग्लादेशी नागरिकों को सूची से हटाना है, तो इसे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में क्यों चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश में बीजेपी गलत कदम उठा रही है।

सीएम ने दावा किया कि SIR की टेंशन और दबाव से राज्य में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एआई के जरिए नकली वोटर बना रहा है और BSF चुनावों के दौरान लोगों को डराती है।

ममता ने कहा, “जब तक मैं हूं, किसी को बंगाल से बाहर नहीं निकाला जाएगा। बीजेपी मुझे राजनीतिक तरीके से हरा नहीं सकती।”

READ MORE: MP में SIR के दौरान BLO की मौत का सिलसिला जारी; 10 दिन में 6 कर्मचारियों की जान गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *