राहुल के बंगाल दौरे के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ममता के निशाने पर है। ममता बनर्जी (mamata banerjee) ने मुर्शिदाबाद में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी को बनारस से हराकर दिखाएं। ममता के इस अंदाज ने इंडिया महागठबंधन के प्रति उनके गुस्से को साफ ज़ाहिर कर दिया है।
ममता बनर्जी (mamata banerjee) ने कर दिया ये चैलेंज
ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 300 में से 40 सीटें भी नहीं जीत सकती। वह आगे कहती हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी पर हमें जानकारी तक नहीं दी गई। हम इंडिया महागठबंधन का हिस्सा हैं पर इस यात्रा की जानकारी हमें प्रशासन द्वारा मिली।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
ममता ने पार्टी को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी तो पहले जहां जीतती थी अब वहां भी जीत हासिल नहीं कर पा रही है। अगर पार्टी में हिम्मत है तो बनारस से बीजेपी को हराकर दिखाए। राहुल गांधी ने मुर्शिदाबाद के बीडी मजदूरों से मुलाकात की थी और फोटो भी खिच वाई थी जिसपर टीएमसी प्रमुख ने उनपर तंज कसा। ममता ने कहा कि आज कल तो फोटोशूट का चलन हो गया है। जो कभी चाय के स्टॉल पर भी नहीं गए वो मजदूरों के साथ फोटो खिचवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Poonam pandey: क्या पूनम पांडेय की मौत की वजह है सर्वाइकल कैंसर