Mallikarjun Kharge Hospitalized: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें बंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांग्रेस पार्टी के अनुसार, खरगे को सुबह सांस लेने में थोड़ी परेशानी महसूस हुई थी। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि उनकी स्थिति में कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन निगरानी और कुछ जरूरी टेस्ट करने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Congress president Mallikarjun Kharge has been admitted to a hospital in Bengaluru for treatment. More details awaited.
— ANI (@ANI) October 1, 2025
अस्पताल में उनका चेकअप चल रहा है, और डॉक्टरों द्वारा उनकी स्थिति पर ध्यान रखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और जैसे ही टेस्ट रिपोर्ट आएंगे, तो उनकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।