Aayudh

Categories

CWC Meeting: कांग्रेस शुरू करेगी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’, मल्लिकार्जुन खरगे ने CWC बैठक के बाद किया ऐलान

CWC Meeting

CWC Meeting: कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को बचाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 5 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि संविधान द्वारा दिया गया काम करने का अधिकार है।

CWC बैठक में मनरेगा पर चर्चा

कांग्रेस वर्किग कमेटी (CWC) की बैठक में खरगे ने मनरेगा को खत्म करने के सरकार के फैसले को गरीबों पर क्रूर वार बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर हमला है। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

सोनिया और राहुल गांधी का बयान

सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा को खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान है। राहुल गांधी ने बताया कि यह फैसला बिना किसी अध्ययन और राज्यों से पूछे लिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का फायदा केवल कुछ बड़े पूंजीपतियों को हो रहा है, जबकि ग्रामीणों को नुकसान पहुंच रहा है।

READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर हाईकोर्ट के बाहर विरोध, पीड़िता की माँ का छलका दर्द

लोकतांत्रिक अधिकारों की चिंता

खरगे ने SIR और मतदाता सूची में हेराफेरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्गों के मतदाता सूची से न कटें और उन्हें सुरक्षित बूथ पर रखा जाए।

नाम बदलने का विरोध

कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G करने के फैसले का भी विरोध किया। खरगे ने कहा कि मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है। कांग्रेस ने शपथ ली कि वह मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करेगी और गांव-गांव तक आवाज़ बुलंद करेगी।

READ MORE: सरकार गौ हत्या और तस्करी के मामले में सख्त; पशुपालन मंत्री बोले – दोषियों को होगी 7 साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *