दिल्ली ब्लास्ट मामले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा कनेक्शन सामने आया है। जांच के दौरान यह पता चला कि पाकिस्तान से जैश के हैंडलर हंजुल्ला ने आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बम बनाने के 40 वीडियो भेजे थे। जम्मू के मौलवी इरफान अहमद ने दोनों को मिलवाया और आतंकवादी मॉड्यूल तैयार किया।
मुजम्मिल के फोन से 200 से अधिक वीडियो मिले हैं, जिनमें बम बनाने और आतंकी ट्रेनिंग से संबंधित वीडियो शामिल हैं। इन वीडियो में जैश के कमांडर मसूद अजहर और आईएसआईएस से जुड़े आतंकियों की तकरीरें भी हैं। मुजम्मिल के फोन में दिल्ली, यूपी और मुंबई के धार्मिक स्थलों के वीडियो भी मिले हैं, जिससे उसकी आतंकी गतिविधियों की पुष्टि होती है।
READ MORE: मेक्सिको की फातिमा बोश बनी मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक बना पाई जगह
मुजम्मिल के पास 2900 किलो विस्फोटक छुपाए गए थे, जो उसने किराए पर लिए गए स्थानों पर छिपाए थे। वह पाकिस्तान से आने वाले पैसे का भी बड़ा हिस्सा संभालता था। इसके अलावा, उसने फर्जी पहचान पर सिम कार्ड खरीदे और आतंकवादी गतिविधियों के लिए कई लोगों को जुटाया।
हालांकि, डॉ. शाहीन महिलाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करने में विफल रहा। इस पूरे मामले में दिल्ली के ब्लास्ट से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
READ MORE: बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटके, कोलकाता में भी महसूस हुए कंपन