Aayudh

maharashtra: पूर्व मुख्य मंत्री अशोक चव्हाण ने इसलिए छोड़ी कांग्रेस पार्टी

maharashtra , अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र (maharashtra) में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और पूर्व मुख्य मंत्री अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद नेता ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। फिलहाल नेता ने किसी अन्य पार्टी की सदस्यता नहीं ली है लेकिन इससे जुड़े बड़े संकेत दिए हैं।

maharashtra में हो गया खेला

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से नेताओं के इस्तीफा देने का दौर बड़ रहा है। बीते कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र (maharashtra) से पार्टी के दो वरिष्ठ नेता बाबा सिध्दकी और मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद पूर्व मुख्य मंत्री अशोक चव्हाण भी पार्टी से अलग हो गए हैं। उन्होंने प्रेसकांफ्रेंस की जिसमें वह कहते हैं कि मैंने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है पर अब मैं विकल्प की खोज में हूँ। वह बताते हैं कि दो तीन दिन में वह सोचेंगे कि आगे क्या करना है। साथ ही उन्होंने ये साफ किया है कि उनके इस्तीफे और पीएम के श्र्वेत पत्र का कोई संबंध नहीं है।

अशोक चव्हाण जा सकते हैं राज्यसभा

अशोक चव्हाण ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को पत्र दिया जिसमें उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही। जिसके बाद नेता ने अपने सोशल मीडिया के बायो में कांग्रेस पार्टी के नाम को हटा दिया है। नेता ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है जिसकी पुष्टी खुद राहुल नार्वेकर ने की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नेता को बीजेपी द्वारा जल्द ही राज्यसभा में भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Aditya narayan: शो के दौरान सामने आया आदित्य नारायण का असली चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *