मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) स्थित Aurangzeb की कब्र को लेकर मामला गंभीर होता जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने सरकार से इसे हटाने की मांग की है। शनिवार (15 मार्च 2025 ) को बजरंग दल के नेता नितिन महाजन ने भी सरकार से कब्र को हटाने की मांग की थी।
उन्होंने कहा, यदि सरकार ऐसा करने में असफल रहती है तो Aurangzeb की मजार का भी बाबरी मस्जिद जैसा ही हश्र होगा। हम कार सेवा करेंगे। नितिन महाजन ने आगे कहा कि Aurangzeb जैसे लोगों कि कब्र पर इबादत की जा रही है, तो समाज भी वैसा ही विकसित होगा। पहले हम असहाय थे मगर अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल इसे हटाने की मांग कर रहा है।
पूरे महाराष्ट्र में होगा प्रदर्शन
विश्व हिन्दू परिषद महाराष्ट्र के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद शेंडे ने भी औरंगज़ेब की कब्र का विरोध किया और उसे गुलामी का प्रतिक बताया। उन्होंने कहा कि 17 मार्च 2025 को छत्रपति शिवाजी की जयंती है, आज (17 मार्च 2025) पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन होगा और हम छत्रपति संभाजीनगर की तरफ प्रस्थान करेंगे।

Aurangzeb के मकबरे पर हो रहे खर्च
तेलंगाना के गोशामहल से BJP विधायक टी राजा ने भी विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने 15 मार्च 2025 को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर औरंगज़ेब के मकबरे पर होने वाले सरकारी खर्च का विवरण माँगा था। उन्होंने कहा, करदाताओं का एक भी रूपया औरंगज़ेब की कब्र और उसके रखरखाव पर खर्च नहीं होने चाहिए।
जिसने हमारे पूर्वजों को यातनाएं दी, पीड़ा दी, हमारी संस्कृति का दमन किया आख़िर उसके मकबरे पर सरकारी रूपए खर्च करने का क्या औचित्य है।

पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स
हालांकि मामले को तूल पकड़ता पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। औरंगजेब की कब्र के आसपास वाले इलाके में सुरक्षा इंतेज़ाम बढ़ा दिए गए हैं। सभी जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति कब्र के नजदीक न जा सके। औरंगजेब के मकबरे का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया है ताकि कोई भी उसके अंदर न जा सके।

ALSO READ : Mauritius पहुंचे PM Modi, ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे…