महाराष्ट्र। पिछले कुछ दिनों से औरंगज़ेब को लेकर सियासत गरमाई हुई है, इसी बीच महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान कर दिया। CM फडणवीस ने कहा कि “हम चाहते हैं कि औरंगज़ेब की कब्र को हटा दिया जाए, लेकिन एक अड़चन है।
क्या है अड़चन ?
महाराष्ट्र के CM फडणवीस ने मुग़ल शासक औरंगज़ेब की कब्र को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार इस कब्र को हटाना चाहती है, मगर कांग्रेस की सरकार ने इसे ASI को सौंप दिया था। उन्होंने congress पर आरोप लगाते हुए कहा कि ASI वाले किसी भी स्थान को हटाने का फैसला हम नहीं ले सकते।
आपको बता दें कि औरंगज़ेब की कब्र छत्रपति संभाजीनगर में स्थित है। कई वर्षों से इसे हटाने की मांग की जा रही है, राज्य सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने भी वर्ष 2023 में इसे हटाने को लेकर मांग की थी।

कुछ दिनों पहले अबू आजमी ने दिया था बयान…
महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के MLA अबू आजमी ने भी औरंगज़ेब को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी आलोचना हो रही है। अबू आजमी के बयान पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी, उन्होंने औरंगजेब को एक हिंसक और दुष्ट शासक बताया था, जिसने हज़ारों लोगों की जान ली।

अबू आजमी ने क्या कहा था ?
कुछ दिनों पहले मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुग़ल शासक औरंगजेब को एक महान शासक बताया था। उन्होंने कहा था कि आज के समय में इतिहास को गलत तरीके से परोसा जा रहा है। उनके हिसाब से औरंगज़ेब क्रूर नहीं, बल्कि महान शासक था। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगज़ेब के शासन में भारत की GDP दुनिया के GDP की 25 प्रतिशत थी।
इस विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें विधानसभा के सत्र से भी निलंबित किया गया था। हालांकि उसके बाद उन्हें माफ़ी भी मांगनी पड़ी।
ALSO READ : Jaipur में आयोजित IFFA में लापता लेडीज को मिले सबसे ज्यादा अवार्ड्स…