Aayudh

Categories

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में PM Modi ने लगायी डुबकी

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। जहाँ उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और माँ गंगा की पूजा अर्चना की। उन्होंने देश की स्मिता और कुशलता की कामना की। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। आपको बता दें इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी महाकुंभ में पुण्य स्नान कर चुके हैं।

PM Modi के संगम तक पहुंचने का रुट

प्रधानमंत्री दिल्ली से बमरौली एयरपोर्ट तक एयरक्राफ्ट से पहुंचे। जिसके बाद वो हेलकॉप्टर के जरिये DPS स्कूल के अंदर बने हेलिपैड पर पहुंचे। DPS स्कूल से अरैल घाट तक वो कार से गए और फिर स्टीमर से संगम तक पहुंचे। संगम में डुबकी लगाने के बाद प्रधानमंत्री उसी रूट से वापस लौट गए।

PM के पहुंचने से आम लोगों का स्नान नहीं रुका

श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसलिए हेलीकाप्टर से महाकुंभ नगर के डीपीएस मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरे। उसके बाद स्टीमर के जरिए संगम तक पहुंचे फिर वहीं से अरैल घाट की तरफ लौट गए। महाकुम्भ प्रशाषन ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए कई इंतजाम किये हैं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 4000 हेक्टेयर वाले मेला क्षेत्र को 25 सेक्टर में बांटा गया है। देश के अलग – अलग कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 41 घाट बनाये गए हैं।

PM ने पहना केसरिया रंग का कुर्ता

वैदिक मंत्रोउच्चारण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में डुबकी लगायी। उन्होंने स्नान के दौरान केसरिया रंग का कुर्ता और नीले रंग का पैजामा पहना था। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी थी।

77 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भी लगायी डुबकी

1 फरवरी को 77 देशों के 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी महाकुंभ में डुबकी लगायी है। महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले 77 देशों में जापान, जर्मनी, रूस, मलेशिया, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड, नीदरलैंड, मंगोलिया, इटली,बोलीविया, जिम्बाब्वे, लातविया, उरुग्वे, कैमरून, यूक्रेन, स्लोवेनिया और अर्जेंटीना जैसे देशों के राजनयिक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *