Magnus Carlsen: दुनिया के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी और 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन वर्ल्ड रैपिड/ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2025 में चर्चा में हैं। दोहा में भारत के अर्जुन एरिगैसी से हारने के बाद गुस्से में कार्लसन ने टेबल पर हाथ मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
अर्जुन का शानदार प्रदर्शन
To calmly rearrange the board and show perfect etiquette after a high-tension win against the GOAT is class personified.
— anand mahindra (@anandmahindra) December 29, 2025
Grace is always a winner
Bravo @ArjunErigaisi https://t.co/8i5eANziKW
22 साल के अर्जुन ने रैपिड में ब्रॉन्ज मेडल जीता और कई मुकाबलों में कार्लसन को हराया। अर्जुन के स्वभाव की आनंद महिंद्रा ने तारीफ की और सोशल मीडिया पर लिखा – महान खिलाड़ी के खिलाफ तनावपूर्ण जीत के बाद शांति से बोर्ड को जमाना और अच्छा व्यवहार करना, शालीनता की साक्षात मिसाल है।
मैग्नस पहले भी कर चुके है ऐसी हरकत
👀👀👀
— International Chess Federation (@FIDE_chess) December 27, 2025
🇳🇴 Magnus Carlsen lost to Vladislav Artemiev in Round 7 of the FIDE World Rapid Championship in Doha.#RapidBlitz pic.twitter.com/R52fPBjUYz
इससे पहले मैग्नस कार्लसन ने गुकेश से हारने पर बोर्ड पर मुक्का मारा था। वहीं, रूस के व्लादिस्लाव आर्टेमिएव से हारने के बाद बाहर जाते समय उन्होंने कैमरामैन को भी धक्का दे दिया था।
मैग्नस कार्लसन की मेहनत
हालांकि मैग्नस कार्लसन को हार का झटका लगा, उन्होंने रैपिड टूर्नामेंट में आखरी दिन लगातार तीन मुकाबले जीतकर अपना छठा वर्ल्ड रैपिड खिताब सुनिश्चित किया। ओपन कैटेगरी में 10.5 अंकों के साथ उन्होंने 70,000 यूरो पुरस्कार राशि भी जीती।
ब्लिट्ज फॉर्मेट में एक छोटी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है। हार के बावजूद कार्लसन की जुझारूपन और वापसी ने यह दिखाया कि शीर्ष स्तर पर मानसिक दबाव कितना चुनौतीपूर्ण होता है।