Aayudh

लोकसभा चुनाव: मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाb लड़ेंगे विक्रमादित्या

लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस बात का ऐलान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया है लेकिन पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक तौर पर इस नाम का ऐलान नहीं किया गया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह है। सुखविंदर सिंह का कहना है कि मंडी से हमें युवा नेता ही मिलेगा ये तय है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है। फिलहाल प्रतिभा सिंह ही हिमाचल प्रदेश की इस सीट से सांसद हैं।

आगे प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमें इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है कि कंगना क्या बोल रही हैं, क्या कर रही हैं और उनके वादे क्या हैं। हमें मंडी के लोगों पर पूरा विश्वास है कि मंडी के लोग हमारे साथ हैं। कांग्रेस ने कठिन परिस्थितियों में भी मंडी की सीट जीती है। कंगना रनौत अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। हर रोज एक नई योजना के साथ कंगना मंडी में लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगी हैं।

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने दिया कांग्रेस नेता को करारा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *