Aayudh

Categories

Leh Gen Z Protest: लद्दाख में उग्र हुआ प्रदर्शन; छात्रों ने CRPF की गाड़ी और BJP ऑफिस को लगाई आग, पूर्ण राज्य की मांग तेज

Leh Gen Z Protest

Leh Gen Z Protest: लद्दाख में पूर्ण राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार (24 सितंबर) को विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने CRPF की गाड़ी और बीजेपी ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

यह प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता और जलवायु एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र, महिलाएं और युवा सड़कों पर उतर आए हैं।

आंदोलनकारियों की मांग है कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले, छठी अनुसूची में शामिल किया जाए, लेह और कारगिल को अलग लोकसभा सीट मिले और सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान दो महिला प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इसके बाद भीड़ भड़क उठी और लेह हिल काउंसिल की इमारत पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

वहीं, कारगिल में भी इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को पूरे कारगिल में बंद का ऐलान किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अब और इंतजार नहीं कर सकते और केंद्र सरकार को जल्द फैसला लेना होगा।

गृह मंत्रालय ने इस मुद्दे पर लद्दाख के नेताओं के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगली बैठक 6 अक्टूबर को दिल्ली में तय की गई है। लेकिन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इससे पहले ही ठोस कदम उठाए जाएं।

READ MORE: ‘अल्फा’ को पहली एक्शन फिल्म बताने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, यूजर्स बोले ‘जिगरा’ भूल गईं क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *