Lakhan Singh Patel: Lakhan Singh Patel: मध्यप्रदेश के पशुपालन और डेयरी मंत्री लखन सिंह पटेल ने गौ हत्या और तस्करी के मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और जहां से भी ये मामले सामने आएंगे, वहां सख्त कार्रवाई होगी।
दोषीयों को मिलेगी सख्त सजा
मंत्री लखन सिंह पटेल ने बताया कि हमारी सरकार ने पहले भी कई मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। अब तक गौ तस्करी में शामिल वाहनों को अक्सर छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा और दोषियों को 7 साल तक की सजा का प्रावधान भी है।
READ MORE: मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार; टेलेंट हंट विवाद के चलते मध्य प्रदेश कांग्रेस में उथल-पुथल
गौवंश के मामले में MP दूसरे स्थान पर
विकास और सेवा के 2 वर्ष
— Jansampark MP (@JansamparkMP) December 27, 2025
मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने की दिशा में किए गए सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 12 लाख लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है
– श्री @Lakhan_BJP , राज्य मंत्री… pic.twitter.com/AE9LASkCAs
मंत्री लखन सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में गौवंश की संख्या 1.87 करोड़ है, जो देश में दूसरे स्थान पर है। 70 प्रतिशत गौवंश अवर्णित नस्ल के हैं। सरकार ने गौशालाओं के लिए बजट बढ़ाकर 505 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कर दिया है और 2500 गौशालाओं में 4 लाख 75 हजार से अधिक गौवंश को आश्रय दिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि स्वावलंबी गौशालाओं की स्थापना नीति 2025 लागू की गई है और 5000 गौवंश के लिए 130 एकड़ भूमि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नस्ल सुधार और दुग्ध प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी लगातार काम किया जा रहा है।
मंत्री ने ब्रीडर एसोसिएशन के गठन की भी जानकारी दी, जिससे पशुपालकों को मंच मिलेगा और नस्ल सुधार व पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
आगे की राह
लखन सिंह पटेल ने कहा कि आने वाले तीन सालों में पशुधन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन की उत्पादकता और स्थिरता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे और 9000 नवीन ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
READ MORE: एक बार संघ और भाजपा के संगठन के मुरीद हुए राजा साहब; एक्स पर किया ऐसा पोस्ट…