Highlights
- कटनी में लाड़ली बहना योजना के फॉर्म फिर से खुले होने की अफवाह फैल
- अफवाह के चलते दो दिन में 2,000 से अधिक महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची।
- महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि नया पंजीकरण नहीं शुरू हुआ है।
Ladli Behna Yojana Form: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना में हर माह 1500 रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। योजना का पंजीकरण बंद है, लेकिन मंगलवार को कटनी शहर और ग्रामीण इलाकों की सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच गई, और योजना के फॉर्म में जानकारी भरकर दस्तावेज जमा कराने लगी।
फिर से भर रहे है फॉर्म?
दरसल कटनी में ये अफवाह फैली थी कि लाड़ली बहना योजना के फॉर्म फिर से भरे जा रहे है। इस अफवाह के पीछे मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर हुए प्रदर्शन का हाथ बताया जा रहा है। कांग्रेस और अन्य संगठनों ने योजना की राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसी ने यह खबर फैला दी कि पंजीकरण फिर से शुरू हो गया है।
प्रशासन को भीड़ से परेशानी हुई, लेकिन महिलाएं अधिकारियों की समझाइश के बावजूद नहीं मानी। बुधवार तक दो हजार से अधिक महिलाओं ने फॉर्म जमा कराए।
READ MORE: ग्रीनलैंड पर नरम पड़े ट्रंप, यूरोप पर टैरिफ की धमकी वापस; टैरिफ लगाने का फैसला रद्द
अधिकारी बोले- फॉर्म नहीं खुले
महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि सरकार ने कोई नया पंजीकरण शुरू नहीं किया है। अफवाहों के बावजूद अधिकारियों ने महिलाओं के लिए फॉर्म जमा कराने की व्यवस्था कराई, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
जनता से अपील
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी केवल सरकारी स्रोत से ही लें और अफवाहों में आकर भीड़ न लगाए। लाड़ली बहना योजना का लाभ वही महिलाएं उठा सकती हैं जिनका नाम पहले ही पंजीकृत है।