जानिए भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत विधि एवं परायण का शुभ मुहुर्त

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस वर्ष भालचंद्र संकष्टी का यह व्रत 28 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन भगवान श्री गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस व्रत को सुहागिन स्त्रियां संतान प्राप्ती की कामना और संतान की लम्बी उम्र के लिए रखती हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए व्रत की विधि, शुभ मुहुर्त एवं व्रत परायण का समय।

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत विधि

इस दिन व्रत करने वाले को सर्वप्रथम स्नानादि से निवृत हो कर भगवान श्री गणेश का पूजन करना चाहिए। पहले भगवान श्री गणेश का अभिषेक करें फिर उन्हें वस्त्र धारण कराएं। तत्पश्चात फल फूलादि चढ़ाएं। भगवान को लड्डू या मोदक का भोग लगाएं। इतना करने के बाद भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा पढ़ें या सुने। प्रथम पूज्य श्रीगणेश का ऊँ गं गणपतये नम का जप कर ध्यान करें और भक्ती भाव से आरती करें। शाम को चंद्रोदय तक का इंतजार करें और चंद्रमा को अर्घ देकर व्रत का परायण करें।

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत शुभ मुहुर्त

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी तिथी का आरम्भ 28 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 56 मिनट पर हो रहा है। यह तिथी अगले दिन यानी 29 मार्च को रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहने वाली है। चतुर्थी का पूजा 28 मार्च को ही होगी इस दिन चंद्रोदय 9 बजकर 9 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय समय

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत रखने वाले को सम्पूर्ण दिन व्रत रखते हुए रात को चंद्रोदय का इंतजार करना चाहिए। इस दिन चंद्रोदय रात 9 बजकर 9 मिनट पर होगा। अलग अलग शहरों के अनुसार चंद्रोदय के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। चंद्रोदय के बाद व्रत करने वाले को विधिवत चंद्रमा और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL