Aayudh

Categories

Khaleda Zia: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Khaleda Zia

Highlights

  • बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन।
  • निधन से एक दिन पहले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था।
  • पीएम मोदी समेत देश-विदेश के नेताओं ने जताया शोक।

Khaleda Zia: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 6 बजे 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले 20 दिनों से वेंटिलेटर पर थी और लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी।

खालिदा जिया को सीने में संक्रमण, किडनी, लिवर, डायबिटीज, गठिया और आंखों से जुड़ी समस्याएं थी। परिवार और पार्टी नेताओं ने उनके निधन की पुष्टि की।

READ MORE: अरावली हिल्स मामला, अपने ही फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, केंद्र-राज्यों को जारी किया नोटिस; नई विशेषज्ञ समिति का गठन

एक दिन पहले ही किया नामांकन दाखिल

निधन से ठीक एक दिन पहले सोमवार को खालिदा जिया ने फरवरी में होने वाले संसदीय चुनाव के लिए 3 सीटों – बोगुरा-7, फेनी-1 और दिनाजपुर-3 से नामांकन दाखिल कराया था। उनकी गंभीर हालत के बावजूद BNP ने उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था। पार्टी ने बीमारी को देखते हुए वैकल्पिक उम्मीदवार भी तैयार रखा था।

दो बार बनी प्रधानमंत्री

खालिदा जिया 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रही। वे बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थी। बोगुरा क्षेत्र उनका पारंपरिक राजनीतिक गढ़ माना जाता है।

परिवार और पार्टी

उनके बड़े बेटे और BNP के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान हाल ही में लंदन से बांग्लादेश लौटे थे और उन्होंने भी 2 सीटों से नामांकन दाखिल किया है। छोटे बेटे अराफात रहमान का 2015 में निधन हो चुका है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने एक अनुभवी नेता को खो दिया है और भारत इस दुख की घड़ी में बांग्लादेश की जनता के साथ खड़ा है।

खालिदा जिया के निधन को बांग्लादेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *