आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (kejriwal) ने आज बड़ा ऐलान कर दिया है। अभी तक संशय बना हुआ था कि कही पंजाब में भी ममता की तरह आप महागठबंधन से अलग तो नहीं हो जाएगी। पर इस पर केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में किस तरह से लड़ेगी।
केजरीवाल (kejriwal) ने बतादी आप की रणनीति
अरविंद केजरीवाल (kejriwal) ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने वाली है। बतादें कि 2019 में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ था पर एक भी सीट पार्टी के खाते में नहीं आई। बतादें कि यह ऐलान उन्होंने हरियाणा में आयोजित बदलाव महासभा में किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लोगों को केवल एक ही पार्टी पर भरोसा है और वो है आम आदमी पार्टी।
क्या आप ला पाएगी हरियाणा में बदलाव
हरियाणा की बदलाव महासभा को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल (kejriwal) ने बताया कि आप हरियाणा विधानसभा चुनाव तो स्वतंत्र लड़ेगी पर आगामी लोकसभा चुनाव में वह इंडिया महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं। आगे केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह पंजाब और दिल्ली में लोगों ने बदलाव किया उसी तरह यहाँ भी लोग बदलाव लाएंगे। बतादें कि इस दौरान महासभा में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CAA (सीएए) को लेकर दिया बड़ा बयान