Aayudh

Categories

Karwa Chauth 2025: कब निकलेगा चांद? जानिए मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय और पूजा मुहूर्त

Karwa Chauth 2025, MP

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत इस साल 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं।

इस बार करवा चौथ पर चांद कुछ खास दिखाई देगा। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, इस बार चांद का आकार बड़ा होगा और लगभग 89.3% चमकता दिखेगा। चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत पास रहेगा, जिससे यह ज्यादा बड़ा नजर आएगा।

READ MORE: करवाचौथ पर पाएं चांद जैसी चमक; घर पर बनाएं ये तीन आसान फेस पैक, पार्लर जाने की जरूरत नहीं!

मध्य प्रदेश के शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग रहेगा। सबसे पहले सिंगरौली में चंद्रोदय होगा और सबसे अंत में आलीराजपुर में। भोपाल और नर्मदापुरम में चांद 8:26 बजे, उज्जैन में 8:33 बजे और इंदौर में 8:34 बजे निकलेगा। राजधानी भोपाल में महिलाएं चांद के सही दर्शन लगभग 8:45 बजे कर सकेंगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 से 7:07 बजे तक रहेगा। महिलाएं इस दौरान करवा माता की पूजा कर, कथा सुनेंगी और रात को चांद देखकर अर्घ्य अर्पित कर व्रत तोड़ेंगी।

इस दिन का व्रत न सिर्फ धार्मिक परंपरा है, बल्कि पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक भी है।

READ MORE: मेकअप करना नहीं आता? कोई बात नहीं! इस करवा चौथ घर बैठे सिर्फ 5 स्टेप्स में पाएं दुल्हन जैसा खूबसूरत लुक, वो भी बिना पार्लर जाए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *