करवा चौथ 2025: आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। इस व्रत की खास बात यह है कि इसका व्रत को चंद्र दर्शन के बाद ही खोला जाता है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग के अनुसार आज चांद समय पर निकलने की संभावना है। चंद्रोदय का समय रात 8:12 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से रात 7:11 बजे तक रहेगा।
READ MORE: करवाचौथ पर पाएं चांद जैसी चमक; घर पर बनाएं ये तीन आसान फेस पैक, पार्लर जाने की जरूरत नहीं!
सुबह सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर व्रत की शुरुआत होती है। दिनभर बिना जल ग्रहण किए महिलाएं व्रत रखती हैं। शाम को 16 श्रृंगार कर लाल वस्त्र पहनकर पूजा की जाती है। पूजा में मिट्टी या पीतल का करवा, चंदन, तांबे का लोटा, दीपक, धूप, रोली, चावल, फल, मिठाई और करवा चौथ की कथा की पुस्तक का उपयोग होता है।
करवा चौथ की पूजा में माता करवा, भगवान शिव-पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है। व्रत की समाप्ति चांद को छलनी और दीपक की रोशनी से देखकर अर्घ्य अर्पण के साथ की जाती है।
यह व्रत न केवल विवाहित महिलाएं बल्कि अविवाहित कन्याएं भी करती हैं ताकि उन्हें अच्छा जीवनसाथी और उज्ज्वल भविष्य मिल सके। करवा चौथ का व्रत प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है जो पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत बनाता है।
READ MORE: करवा चौथ पर चाहिए सबसे खास लुक? तो इन 5 मेहंदी डिजाइन्स को मिस मत करना!