Aayudh

Categories

Karur Stampede: करूर भगदड़ की सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

karur stampede supreme court

Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और नेता विजय की रैली में हुई भगदड़ की सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। यह भगदड़ 27 सितंबर को हुई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

बीजेपी नेता उमा आनंदन ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनकी सीबीआई जांच की याचिका खारिज कर दी गई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में SIT जांच का आदेश दिया था और वरिष्ठ IPS अधिकारी असरा गर्ग की अगुआई में टीम बनाई गई थी।

हाईकोर्ट ने आयोजकों और पुलिस को लापरवाही का दोषी बताया था। रैली में करीब 27,000 लोग पहुंचे थे, जबकि अनुमति केवल 10,000 की थी। साथ ही अभिनेता विजय के कार्यक्रम में सात घंटे की देरी को भी भगदड़ का कारण माना गया।

अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि क्या इसकी जांच CBI को सौंपी जाए या नहीं।

READ MORE: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, बम धमाके से मचा हड़कंप, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *