Aayudh

Categories

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिवंगत पिता को जन्मदिन पर किया याद, करीना ने लिखा भावुक संदेश

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का जून 2025 में निधन हो गया था। 15 अक्टूबर को उनके जन्मदिन पर करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान ने उन्हें याद किया। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक केक की फोटो शेयर की, जिस पर लिखा था “हैप्पी बर्थडे डैड”।

करिश्मा की बहन करीना कपूर ने भी इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए बच्चों के लिए एक भावुक संदेश लिखा – “मेरे सामू और कियू, पापा हमेशा तुम्हारी सुरक्षा करेंगे।” साथ ही उन्होंने एक दिल का इमोजी भी लगाया।

संजय कपूर की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद भी जारी है। बताया जा रहा है कि उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर करिश्मा के बच्चों ने हक जताया है। बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने अदालत में कहा कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने फर्जी वसीयत तैयार कर बच्चों को संपत्ति से बाहर रखने की कोशिश की है।

वकील ने यह भी बताया कि वसीयत में बच्चों के नाम और पते गलत लिखे गए हैं, जो साबित करता है कि वसीयत संजय कपूर द्वारा नहीं बनाई गई। अदालत में इस मामले की सुनवाई जारी है।

READ MORE: भारत रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे पर दिया जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *