Aayudh

Categories

Jyoti Singh Karwa Chauth: ज्योति सिंह बोली- ‘मेरी जैसी अभागन कोई न बने’, करवाचौथ पर पवन सिंह के लिए रखा व्रत, वीडियो वायरल

Jyoti Singh Karwa Chauth

Jyoti Singh Karwa Chauth: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते में विवाद चल रहा है, लेकिन इसके बीच भी ज्योति ने करवाचौथ पर उनके लिए व्रत रखा। उन्होंने लाल साड़ी में सजकर चांद को अर्घ्य दिया और व्रत तोड़ा। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और लिखा – “पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, भगवान से बस यही दुआ है कि मेरी जैसी अभागन कोई और न बने।”

हालांकि कुछ लोगों ने इस पर उन्हें ट्रोल किया तो कुछ ने उनकी हिम्मत की तारीफ की। खास बात ये रही कि पोस्ट में उन्होंने अब भी अपने नाम के साथ ‘पवन सिंह’ लिखा है।

ज्योति हाल ही में प्रशांत किशोर से भी मिली थी और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। हालांकि जनसुराज पार्टी ने साफ किया कि आरा सीट से उम्मीदवार बदला नहीं जाएगा।

वहीं पवन सिंह ने कहा कि ज्योति विधायक बनना चाहती हैं और उन पर चुनाव का दबाव बना रही हैं।

READ MORE: मेकअप करना नहीं आता? कोई बात नहीं! इस करवा चौथ घर बैठे सिर्फ 5 स्टेप्स में पाएं दुल्हन जैसा खूबसूरत लुक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *