Aayudh

Categories

JDU Candidate List: बिहार चुनाव के लिए जेडीयू ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, कई दिग्गजों को मिला टिकट

JDU Candidate List

JDU Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जेडीयू ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 57 नाम शामिल हैं। मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह, फुलवारी से पूर्व मंत्री श्याम रजक, एकमा से धुमल सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे जैसे नामों को टिकट मिला है। पार्टी ने 10 अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है।

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। नीतीश 16 अक्टूबर से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।

झा ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और इस बार 2010 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अब तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं कर पाए हैं और जनता भी अब पीछे नहीं देखना चाहती।

जेडीयू इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 2020 में उसने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 43 सीटें जीती थी।

READ MORE: प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान – नहीं लड़ेंगे चुनाव , जीत पर 100 भ्रष्ट नेताओं-अफसरों की संपत्ति होगी जब्त!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *