Jawaharlal Nehru: जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। हर साल 14 नवंबर को नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2025
उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। 'हिंद के जवाहर' को जयंती पर सादर नमन। pic.twitter.com/rwZZTD47e4
सोनिया गांधी और खरगे शुक्रवार सुबह शांतिवन पहुंचे और वहां नेहरू को नमन किया। खरगे ने कहा कि नेहरू की सोच और उनकी दूरदर्शिता आज भी देश को दिशा देती है। उन्होंने लिखा कि नेहरू की विरासत लोकतंत्र, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की पहचान है।
नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। वे स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता रहे और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। देश को आधुनिक बनाने, शिक्षा और वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में उनका बड़ा योगदान रहा। 27 मई 1964 को उनके निधन के बाद भी देश उन्हें बच्चों के प्रिय ‘चाचा नेहरू’ और आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद करता है।
READ MORE: बिहार चुनाव 2025; शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त, महागठबंधन पीछे