Aayudh

Categories

Javed Akhtar: तालिबान मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर, बोले – “मेरा सिर शर्म से झुक गया”

Javed Akhtar on Taliban minister

Javed Akhtar: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शनिवार को वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस पर मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने नाराजगी जताई है।

जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन तालिबान के प्रतिनिधि का इतना सम्मान किया जा रहा है। वो भी उन्हीं लोगों द्वारा जो आतंकवाद के खिलाफ बोलते हैं।”

उन्होंने देवबंद की भी आलोचना की और कहा, “देवबंद को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को ‘इस्लामी हीरो’ कहकर सम्मानित किया, जिसने अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर रोक लगाई है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों, आखिर हमारे साथ क्या हो रहा है?”

इससे पहले मुत्तकी की दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को नहीं बुलाया गया था, जिससे विवाद हुआ। बाद में दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को बुलाया गया और उन्होंने मुत्तकी से तीखे सवाल पूछे।

READ MORE: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नंद किशोर यादव का टिकट कटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *