Aayudh

Categories

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी

Janhvi Kapoor

Highlight

  • बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की लिंचिंग पर जाह्नवी कपूर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
  • एक्ट्रेस ने घटना को बर्बरता और नरसंहार बताते हुए चरमपंथ की निंदा की।
  • जया प्रदा समेत कई सेलेब्स ने घटना पर दुख जताया और न्याय की मांग की।

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है। आरोप है कि ईशनिंदा की अफवाह के बाद भीड़ ने उनकी जान ले ली। यह घटना 18 दिसंबर को ढाका के पास हुई बताई जा रही है।

जाह्नवी कपूर की कड़ी प्रतिक्रिया

Janhvi Kapoor

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बर्बरता है और इसे नरसंहार कहा जाना चाहिए। जाह्नवी ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की घटनाओं पर चुप न रहें और हर तरह के चरमपंथ का विरोध करें।

जाह्नवी ने कहा कि अगर ऐसी अमानवीय घटनाओं के बावजूद लोगों को गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड समाज को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर भी चिंता जताई।

READ MORE: आज से आपकी ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानिए कितने रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे

अन्य सेलेब्स ने भी उठाई आवाज

इस मामले पर कई अन्य सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा ने घटना को बेहद क्रूर बताया और न्याय की मांग की। अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि कुछ मुद्दों पर आवाज उठाई जाती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी दुखद है।

सोशल मीडिया पर समर्थन

सिंगर टोनी कक्कड़ और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी इस घटना की निंदा की। सोशल मीडिया पर यूजर्स जाह्नवी कपूर की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

READ MORE: एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *