Aayudh

Categories

Jan Suraaj Candidate List: जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों दूसरी सूची, 65 नामों का ऐलान; अभयकांत झा को भागलपुर से टिकट

Jan Suraaj Candidate List

Jan Suraaj Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जन सुराज पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सोमवार, 13 अक्टूबर को सूची जारी करते समय प्रशांत किशोर, पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती मौजूद थे।

भागलपुर से वरिष्ठ वकील अभयकांत झा को टिकट दिया गया है, जिन्होंने भागलपुर दंगे में मुस्लिम पक्ष की ओर से केस लड़ा था। शिवहर से नीरज सिंह, नरपतगंज से जनार्दन यादव, हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर, इस्लामपुर से तनुजा कुमारी, कल्याणपुर से मंतोष सहनी और संदेश से राजीव रंजन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

पहली सूची 9 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें 51 उम्मीदवार थे। उसमें कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर (मोरवा), RCP सिंह की बेटी लता सिंह (अस्थावां), और गणितज्ञ केसी सिन्हा (कुम्हरार) जैसे नाम शामिल थे।

READ MORE: गाजा पीस डील के तहत हमास ने 7 इजराइली बंधक किए रिहा, 13 और होंगे आजाद; म्प ने कहा- गाजा जाना गर्व की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *