Highlights
- सोनमर्ग में मंगलवार रात भीषण एवलांच, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
- हिमस्खलन से कई होटलों को नुकसान, अब तक कोई जानमाल की हानि नहीं
- लगातार बर्फबारी के चलते 11 जिलों में एवलांच अलर्ट जारी
Jammu-Kashmir Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार रात करीब 10:12 बजे बड़ा हिमस्खलन (एवलांच) हुआ। यह घटना मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग रिजॉर्ट क्षेत्र में हुई। एवलांच का वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो ने बढ़ाई दहशत
VIDEO | An avalanche hit Sonamarg tourist resort in Jammu and Kashmir late Tuesday night, but there was no loss of life, officials said.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2026
They said the avalanche hit Sonamarg resort in central Kashmir's Ganderbal district at 10.12 pm on Tuesday.
The massive avalanche was caught… pic.twitter.com/Dw5Dl9FCDp
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक पहाड़ी से बर्फ का तेज तूफान नीचे की ओर आता है और कुछ ही सेकंड में इमारतों को अपनी चपेट में ले लेता है। इस दृश्य को देखकर इलाके में रहने वाले लोगों और पर्यटकों में दहशत फैल गई।
कई होटलों को हुआ नुकसान
🚨 Terrifying CCTV visuals from Sonamarg, Kashmir
— Magadh Updates (@magadh_updates) January 28, 2026
A massive avalanche struck in just seconds, showing the sheer power of nature.
🙏 Thankfully, no casualties have been reported.
Nature can be unpredictable—stay alert, stay safe.
📍 Sonamarg, Jammu & Kashmir#Sonamarg #Kashmir… pic.twitter.com/GJBb3PT2yL
हिमस्खलन की चपेट में आने से कई होटलों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
READ MORE: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, लैंडिंग के दौरान हुआ भीषण हादसा
रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल और प्रशासनिक टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
11 जिलों में एवलांच अलर्ट
JKU TDMA ने कश्मीर के 11 जिलों और जम्मू क्षेत्र के कई इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लगातार बर्फबारी को देखते हुए लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
हाईवे, फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं प्रभावित
भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट पर 58 फ्लाइट्स रद्द की गईं। कुछ ट्रेन सेवाएं भी अस्थायी रूप से प्रभावित रहीं।
कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय
जिला प्रशासन और पुलिस ने आम लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है।