Aayudh

Categories

Jaffar Express Attack: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला, बम धमाके से मचा हड़कंप, कई घायल

Jaffar Express Attack

Jaffar Express Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है। सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले के सुल्तानकोट इलाके में ट्रेन पर रिमोट कंट्रोल IED से हमला किया गया। धमाका इतना तेज था कि ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ट्रेन रावलपिंडी से क्वेटा जा रही थी। घटना के बाद रेल सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

बलूच लिबरेशन गार्ड्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक पहले से ट्रैक पर लगाया गया था। धमाके के बाद चश्मदीदों ने फायरिंग की आवाजें भी सुनी।

गौरतलब है कि जाफर एक्सप्रेस पर यह इस साल का तीसरा हमला है। इससे पहले मार्च और अगस्त में भी इस ट्रेन को निशाना बनाया गया था। बलूच विद्रोही समूहों के लगातार हमलों से पाकिस्तान में ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

READ MORE: भारत ने UNSC में खोली पाकिस्तान की पोल, 4 लाख महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों का दिलाया याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *